ताजा खबरें

श्री श्री सर्वजनिक दुर्गा, लक्ष्मी एवं काली पूजा कमेटी की बैठक संपन्न, रतन सिंह बने नए अध्यक्ष

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा लक्ष्मी एवं काली पूजा कमेटी, हिल टॉप स्कूल एरिया, क्रॉस रोड नंबर-17, टेल्को कॉलोनी, जमशेदपुर की एक आवश्यक बैठक दुर्गा पूजा मैदान में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता दिलीप कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने की।

बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पूजा की तैयारियों, व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने व्यक्तिगत कारणों से स्वेच्छा से अध्यक्ष पद से अपना लिखित इस्तीफा प्रस्तुत किया। कमेटी ने उनके इस्तीफे को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया तथा उनके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

सर्वसम्मति से रतन सिंह बने कमेटी के नए अध्यक्ष

इसके पश्चात कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से रतन सिंह को कमेटी का नया अध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं श्री प्रेम कुमार सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कमेटी के पूर्व से जुड़े सभी सदस्य एवं पदाधिकारी पूर्व की भांति कमेटी में बने रहेंगे और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। कमेटी ने आगामी दुर्गा पूजा को आपसी एकता, भाईचारे और सामूहिक सहयोग के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

नवनियुक्त अध्यक्ष रतन सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कमेटी के सभी सदस्यों के सहयोग एवं क्षेत्रवासियों की सहभागिता से इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन और भी बेहतर एवं भव्य तरीके से किया जाएगा।

बैठक में कई लोग रहे उपस्थित

बैठक में कमेटी के मुख्य रूप से राजीव सिंह, एसके शर्मा ,भूपेंद्र, मनोज प्रसाद, निशांत उर्फ मिट्ठू, मनोज प्रसाद, जी के शर्मा, राकेश सिंह, धीरज चौधरी, सुभाष शर्मा, बृज किशोर सिंह, भारत चौधरी, विजय कुमार सिंह ,हरदीप कुमार, आरबी सिंह, सूबेदार सिंह, अमित सिंह, सुमित कुमार सिंह ,अशोक सिंह, गौतम सिंह, आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *