ताजा खबरें

25 अगस्त को होगा मेगा रक्तदान का आयोजन, भारत-नेपाल के हजारों लोग बनेंगे जीवनदाता

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : ब्रह्माकुमारीज द्वारा आगामी 25 अगस्त को दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में आयोजित किए जाने वाले मेगा रक्तदान महाअभियान को लेकर बुधवार को बिष्टुपुर स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान संस्था की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका कोल्हान प्रभारी बीके अंजे दीदी ने बताया कि यह अभियान केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता, विश्व बंधुत्व और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश देने वाला एक राष्ट्रीय सेवा अभियान है।

भारत और नेपाल के विभिन्न शहरों में एक साथ आयोजित होंगे रक्तदान शिविर 

उन्होंने बताया कि दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत भारत और नेपाल के विभिन्न शहरों में एक साथ रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। जमशेदपुर में इसका मुख्य आयोजन 25 अगस्त को यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। बीके अंजु दीदी ने कहा कि रक्तदान को इस बार “रक्तदान से आध्यात्मिक सशक्तिकरण” विषय से जोड़ा गया है। शिविर में आने वाले प्रतिभागियों को पहले सकारात्मक जीवन मूल्यों और राजयोग ध्यान की जानकारी दी जाएगी, इसके बाद वे रक्तदान करेंगे। इससे सेवा के साथ आत्मिक संतोष और मानसिक शांति का भी अनुभव होगा।

एक साथ भारत और नेपाल में 88000 रिकॉर्ड यूनिट रक्त का हुआ था संग्रह

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति में भारत और नेपाल में आयोजित रक्तदान अभियानों के दौरान 88 हजार से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था, जिसे एक विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। इस वर्ष उससे भी बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है और देशभर में हजारों स्वयंसेवक अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

नशा मुक्त भारत के लिए प्रयास

प्रेस वार्ता में नशामुक्ति भारत अभियान की भी चर्चा की गई। बताया गया कि अभियान की जागरूकता बस शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है। अब तक 51335 हजार से अधिक लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है। यह अभियान 27 अगस्त तक जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में जारी रहेगा।

ब्रह्माकुमारी दिदियां रही मौजूद

इस अवसर पर बीके रेणु दीदी, प्रशासक हरिमुखी तथा ब्रह्माकुमारीज परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। संस्था ने शहरवासियों से 25 अगस्त के रक्तदान महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग देने की अपील की।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *