ताजा खबरें

मामला कदमा थाना का : नाबालिग बच्चे और पिता से संबंधित घटना में उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने की कार्रवाई

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे एवं उसके पिता से संबंधित एक घटना के संदर्भ में उच्च न्यायालय, राँची द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में कदमा थाना की पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने की निष्ठा पूर्वक कार्रवाई

उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार बच्चे एवं उसके पिता को 19 अगस्त 2026 को उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाना था। उक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा विधि-सम्मत एवं पूर्ण निष्ठा के साथ आवश्यक कार्रवाई की गई।

यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा इस पूरी घटना से संबंधित वीडियो एवं समाचार को ऐसे तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे घटना का वास्तविक स्वरूप एवं उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का सही परिप्रेक्ष्य सामने नहीं आ पाया।

संवेदनशील मामलों में तथ्यों का सत्यापन आवश्यक

मीडिया लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदार स्तंभ है। अतः सभी मीडिया संस्थानों से अनुरोध है कि संवेदनशील मामलों, विशेषकर नाबालिग बच्चों से संबंधित मामलों में समाचार प्रसारित करते समय तथ्यों का समुचित सत्यापन करें तथा पूरे घटनाक्रम एवं उसके कानूनी परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

पुलिस सदैव माननीय न्यायालयों के आदेशों का सम्मान करते हुए विधि के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *