ताजा खबरें

राकेश्वर पांडे यूनाइटेड क्लब कर्मचारियों के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : रविवार को द कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के इकाई यूनाइटेड क्लब का चुनाव संपन्न हुआ । पुनः राकेश्वर पांडे को यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। कार्यकरी अध्यक्ष के लिए श्री बी.के. डिंडा एवं महासचिव श्री ददन सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया। चुनाव पदाधिकारी श्री अंजनी कुमार, सहायक चुनाव पदाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, पर्यवेक्षक श्री सुब्रत देव सीक्रेट वैलेट पेपर द्वारा कमेटी मेंबरों के चुनाव परिणाम की घोषणा की। जिसमे क्रमशः श्री दिनेश कुमार पांडे, श्री राजू सोना, श्री सुभाष जेना,श्री माधव हरपाल ने चुनाव में जीत हासिल की।

राकेश्वर पांडे में पूर्ण निष्ठा का ऐलान

कर्मचारियों ने अध्यक्ष राकेश्वर पांडे में पूर्ण निष्ठा विश्वास व्यक्त करते हुए भव्य स्वागत किया तथा अध्यक्ष महोदय से आग्रह किया की हम लोगों के मुद्दों को प्रबंधन के साथ बात करके सुलझाएं जिसमें जॉब पर जॉब, कर्मचारी वार्ड की बहाली, वरिष्ठ कर्मचारियों का प्रमोशन, क्वार्टर संबंधी मेंटेनेंस चार्ज, इस वर्ष के बोनस को अच्छे से अच्छे करने के लिए प्रबंधन से बात करके सभी मुद्दों को हल करें अध्यक्ष महोदय ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों को बताया कि यह क्लब शहर के प्रतिष्ठित क्लबो में एक है यहां का प्रबंध उच्च टाटा स्टील पदाधिकारी देखते हैं। उनका हमेशा यह विचार रहता है की क्लब के प्रगति के साथ-साथ कर्मचारियों को भी प्रगति हो और अपने मेंबरों को ध्यान में रखते हुए अच्छे से अच्छे सर्विस दिया जा सके। और आप सभी कर्मचारियों को इस क्लब को भी बहुत ही बेहतर बनाना है जिसके द्वारा हमारे जीवन स्तर का विकास हो सके।

सभा की समाप्ति पर कर्मचारियों ने आभार प्रकट किया

अंत में कर्मचारियों ने स्वच्छ ,पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने के लिए अध्यक्ष राकेश्वर पांडे जी को पुनः चुनाव पदाधिकारी एवं प्रबंधन को आभार व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापन किया और सभा समाप्ति की घोषणा की गई.

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *