ताजा खबरें

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री स्वर्गीय तृषा सिंह के श्राद्ध कर्म में पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता शामिल हुए।

दोनों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा स्वर्गीय तृषा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सड़क हादसे में हुई थी दर्दनाक मौत

स्वर्गीय तृषा सिंह का सितंबर में जमशेदपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में असामयिक निधन हो गया था। इस हादसे में तृषा समेत चार लोगों की जान चली गई थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों के बीच गहरा शोक व्याप्त है.

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *