ताजा खबरेंधर्म

शहीदों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब – भारत माता की जय के नारों से गूंज उठी लौहनगरी  

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : नमन परिवार द्वारा आयोजित अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा इस वर्ष अलौकिक और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई। लगभग 6.5 किलोमीटर लंबी इस भव्य यात्रा में हजारों की संख्या में राष्ट्रभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां भारती की तस्वीर तथा महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उनके बलिदान को नमन किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावुक एवं गौरवपूर्ण हो उठा।

यात्रा की भव्यता देखते ही बन रही थी। सबसे आगे स्केटिंग टीम ने आकर्षक प्रदर्शन किया, जिसके पीछे बुलेट टीम, घुड़सवार दल, मां भारती का सुसज्जित रथ, विभिन्न देशभक्ति झांकियां, देशभक्ति गीतों के साथ ऑर्केस्ट्रा टीम एवं बैंड पार्टी ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

यात्रा में पूरा हिंदुस्तान दिखा , कोई धर्म , जाती , वर्ग , राजनीतिक दल की दीवार नहीं 

इस यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें न कोई जाति बंधन, न धर्म बंधन, बल्कि सभी वर्गों के लोग एक साथ एकजुट होकर देशभक्ति के इस महाअभियान में शामिल हुए। आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड अर्जुन मुंडा ने कहा कि अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा जैसे आयोजन राष्ट्र की आत्मा को सशक्त करते हैं। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि देशभक्ति, एकता और बलिदान की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हजारों लोग एक साथ तिरंगे के सम्मान में उमड़े हैं, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है। शहीदों का सम्मान करना हम सभी का सर्वोच्च दायित्व है।

प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय : विद्युत वरण महतो

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि नमन परिवार द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय एवं अनुकरणीय है। इस यात्रा ने समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति की ऐसी भावना ही देश को मजबूत बनाती है और युवाओं को सकारात्मक दिशा देती है।

शहीदों के बलिदान और त्याग को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य : अमरप्रीत सिंह काले

नमन संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि शहीदों के त्याग और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जब तक देश के युवा शहीदों के आदर्शों को आत्मसात नहीं करेंगे, तब तक सच्चे अर्थों में राष्ट्रनिर्माण संभव नहीं है। उन्होंने सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की अहम भूमिका

उल्लेखनीय उपस्थिति रही, कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामश्रय प्रसाद, बृजभूषण सिंह, जयप्रकाश राय, चंद्रगुप्त सिंह, डॉ एस एस रज्जी, जे बेहरा, बार एसोसिएशन के राजेश शुक्ला, समाजसेवी शंभूनाथ सिंह, आरएसएस के रविंद्र, एस के एन कुजूर, सरयू पासवान, शेखर डे, कल्याणी शरण, त्रिपुरा झा, कमल किशोर, मुरलीधर केडिया, एसके सिंह, सरदार इंदरजीत सिंह, सरदार भगवान सिंह, सरदार गुरमीत सिंह तोते, सरदार कुलविंदर सिंह पन्नू, बिजय खां, विकास सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, अजय सिंह, रविंद्र झा नट्टू, बिनोद सिंह, शिव शंकर सिंह, शशि भूषण प्रसाद, आरके सिंह, संजीव श्रीवास्तव, रामबाबू तिवारी, सुधांशु ओझा, संजीव सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, बॉबी सिंह, मानव केडिया, भूपेंद्र सिंह, गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, राजन सिंह, रीता मिश्रा, राजपति देवी, कुसुम पूर्ति, कविता परमार, मंजू सिंह, नीरू सिंह, नीलू मछुआ, राजू गिरी, नितिन त्रिवेदी, बलविंदर सिंह, लता सिन्हा, डालिया, पुष्पा सरदार, राधिका सहित बड़ी संख्या में गणमान्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक भव्य, प्रभावशाली एवं ऐतिहासिक बना दिया।

Share This News