सवर्ण समाज के दिल्ली में चल रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष स्वर्ण ने एक दिवसीय धरना दिया, वक्ताओं ने यूजीसी कानून को वापस लेने व आरक्षण में संशोधन की मांग रखी
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : श्री परशुराम शक्ति सेना एवं सवर्ण सेना द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर यूजीसी गाडलाइन वापस लेने, आरक्षण में संशोधन की मांग को लेकर आयोजित एक दिवसीय उपवास एवं धरना कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त कार्यालय जमशेदपुर के समीप किया गया।
धरना कार्यक्रम के समापन के बाद एक मांगपत्र भारत के प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त जमशेदपुर को सौंपा गया। जिसमें विभिन्न मांगों का उल्लेख किया गया है। धरना कार्यक्रम स्थल पर वक्ताओं ने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आरक्षण में संशोधन किए जाने के पक्ष में अपने तर्क रखे और कहा की जाति विशेष के जगह आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मिलना चाहिए। जिसमें देश के तमाम उन लोगों को लाभ मिलेगा जो गरीबी रेखा से नीचे निवास करते हैं। उनमें किसी तरह का कोई जातिगत भेदभाव नहीं होगा। सबको समानता का अधिकार मिलेगा।

कई गणमान्य लोग धरना में हुए शामिल
कार्यक्रम में श्री परशुराम शक्ति सेना एवं सवर्ण सेना के अभिषेक पांडे,डीएन सिंह,सौरभ पाठक,सन्नी शर्मा,विकास सिंह, दीपक झा,अखिलेश मिश्रा,राजा ओझा,प्रणव मिश्रा,दीपक पांडे,वीरेंद्र तिवारी,विनय मिश्रा, मुकेश झा,कार्तिक झा ,आदित्य भारद्वाज,प्रफुल्ल तिवारी,वेद प्रकाश तिवारी, चितरंजन ओझा,पीयूष पाठक, सुमित शुक्ला,हर्ष सिंह,अभय राज,सोनू सिंह,शुभम पांडे,अभिषेक तिवारी,राज सिंह, विवेक पांडे,करण सिंह,अरविंद पांडे एवं काफी संख्या में सवर्ण सेना के सदस्य उपस्थित थे।
