मानगो को विकसित और समृद्धशाली क्षेत्र बनाऊंगी : सुधा गुप्ता
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता ने आज जिला उपायुक्त कार्यालय में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ कोल्हान आयुक्त रवि रंजन विक्रम द्वारा दिलाई गई। उनके साथ-साथ नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर राहुल कश्यप और वार्ड सदस्यों ने भी शपथ लिया। इसके साथ ही नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता ने अपना जिम्मेदारी भी संभाल लिया है।
शपथ ग्रहण के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि वे मानगो के विकास के लिए हर संभव कार्य करेंगी। मानगो को एक विकसित क्षेत्र के रूप में प्रतिस्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा की जरूरत के अनुसार कार्यों की वरीयता तय की जाएगी। वरीयता के आधार पर ही कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। ज्वलंत समस्याओं को पहले निष्पादित किया जाएगा। जहां तक पीने के पानी की बात हो, साफ सफाई की बात हो, टूटी फूटी नालियों का नवनिर्माण किया जाना है। इन तमाम कार्यों को वरीयता के आधार पर किया जायेगा।
सहयोगियों के साथ मिलकर मानगो क्षेत्र के लिए कार्य करूंगी
उन्होंने कहा कि अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वे मानगो के विकास के लिए कार्य करेंगी। जिस तरह मानगो की जनता ने उन पर विश्वास जताया है। भरोसा जताया है। वह उनके विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगी।
मानगो की जनता का ऋणि हूं : बन्ना गुप्ता

इस मौके पर सुधा गुप्ता के साथ उनके पति और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बना गुप्ता भी मौजूद थे। बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता का ऋणी रहूंगा। मानगो के विकास की जो लकीर उन्होंने खींची है बातौर मेयर उनकी पत्नी इस कार्य को पूरा करने में सरकार की हर संभव सहायता करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं मानगो की जनता को साधुवाद देना चाहता हूं। शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने उन पर फिर से भरोसा जताया और उनकी पत्नी को मेयर पद के लिए भारी बहुमत से चुना है। वह मानगो की जनता के हित के लिए हर संभव कार्य करेंगे। मानगो की जनता की समृद्धि, सुख शांति के लिए कार्य करेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि मानगो की जनता ने उन्हें सदैव हमेशा से प्यार किया है। उन पर भरोसा जताया है। विश्वास किया है। उनके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
