होल्डिंग टैक्स 20% बढ़ाया जाना गलत, पुनर्विचार विचार के लिए सरकार को पत्र लिख रही हूं और बात भी करूंगी –नौशीन खान
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : होल्डिंग टैक्स 20% बढ़ाया जाना गलत है पुनर्विचार के लिए सरकार को पत्र लिखूंगी और बात भी करोगी यह बातें उनके आवासीय कार्यालय में मिलने पहुंचे जुगसलाई रेट पियर्स एसोसिएसन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंचे लोगों के सामने कही।
इस मौके पर सर्वप्रथम जुगसलाई के नागरिकों की ओर से जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान को शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया । इस मौके पर उपस्थित राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान को भी शाल एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही पार्षद नेहा सिंह एवं पप्पू खान को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष नौशीन खान के समक्ष होल्डिंग टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध के अलावा एक फायर ब्रिगेड दमकल जुगसलाई थाना मैदान में हमेशा रखने, टाटा स्टील तीन नंबर पावर हाउस गेट के सामने फुट ओवर ब्रिज निर्माण करने एवं टाटा पिगमेंट गेट से निकले तेजाब नाला का पक्कीकरण करने, प्रदीप मिश्रा चौक का सुंदरीकरण करने का भी अनुरोध किया गया। जिस पर अध्यक्ष नौशीन खान ने तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही स्वर्गीय प्रदीप मिश्रा चौक का सुंदरीकरण करने का भी भरोसा दिलाया।
सरदार शैलेंद्र सिंह ने नौशीन खान को ज्ञापन सौंपा
जुगसलाई नगर परिषद रेट पेयर्स एसोसीएसन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह द्वारा परिषद अध्यक्ष नौशीन खान को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 20% होल्डिंग टैक्स बढ़ाया जाने से जनता पर टैक्स का भारी बोज बढ़ जाएगा वैसे ही महंगाई से नागरिक पहले से परेशान है इस अमाननीय तरीके से बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स के कारण नागरिकों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है ऐसे में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बिना सहमति के 20% होल्डिंग टैक्स बढ़ाया जाना यह सरकार की तानाशाही भराअत्याचार के समान है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ज्ञापन में इस विषय पर तत्काल कार्रवाई कर बढ़ाए गए 20% होल्डिंग टैक्स पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है l
आंदोलन के नेतृत्वकरता सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा है कि इस संबंध में स्थानीय विधायकों से मिलकर उनसे भी सहयोग मांगा जाएगा। सरदार शैलेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं नगर विकास मंत्री को भी ज्ञापन सौंपेगे l
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस मौके पर कमेटी के संरक्षक परमात्मा नंद मिश्रा मोहम्मद सूबेद बंटी सिंह उपाध्यक्ष राजन सोनकर स्वर्ण सिंह लाला मनोज साहू दिलीप कुमार गुप्ता देव कृष्णा दुबे ममता उपाध्याय महासचिव अजय कुमार पांडे कोषाध्यक्ष सरवन देबूका सहायक महासचिव पिंटू सिंह टिल्लू शर्मा नंगदू तिवारी सूरज प्रताप सिंह अमन सिंह सनी वालिया हरविंदर सिंह राजू सूरज वर्मा चंद्रभूषण पाठक बृजेश पांडे रतन सिंह अभिषेक शर्मा अविनाश देव दुबे शशि भूषण पाठक कामेश्वर सिंह नितेश सिंह पवन सिंह छोटू सिंह मोनू सोनकर राकेश सिंह सोनू सिंह राजू सिंह अमृतपाल सिंह मोनू कृष्णा तिवारी कल चौबे संजय सिंह मोहम्मद फिरोज मोहम्मद छोटू उषा देवी बेला अग्रवाल अनीता देवी सुमन शर्मा साधना देवी सुशीला देवी आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
