ताजा खबरें

देशव्यापी केमिस्ट्स हड़ताल असरदार, स्थानीय प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया 

श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : ऑल इंडिया ऑर्गेनाईजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर देशभर के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स द्वारा अवैध एवं अनियंत्रित ऑन लाईन दवा बिक्री, जन स्वास्थ्य एवं लाखों छोटे केमिस्ट्स के अस्तित्व से जुड़े गंभीर मद्दों के विरोध में राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का व्यापक असर देखा गया। जमशेदपुर में भी हड़ताल का बड़ा असर रहा।दवा की दुकानें बंद रही। आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि संगठन ने गंभीर दावाएं उपलब्ध करने का काम किया।

शहर की सभी दवा दुकान बंद रही

ऑल इंडिया ऑर्गेनाईजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) एवं जमशेदपुर केमिस्टस एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर जमशेदपुर के सभी केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखे और आंदोलन को सर्वसम्मति से समर्थन किया।

प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया

हड़ताल के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन संभागीय जिला उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें सरकार का ध्यान अत्यंत गंभीर मुद्दों की ओर आकर्षित किया गया। जिन में मुख्य रूप से दवाओं की अवैध एवं अनियमित ऑनलाइन बिक्री,

बिना वैध एवं सत्यापित चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री एवं होम डिलीवरी, ऑन लाइन दवा प्लेटफार्म द्वारा अत्यधिक छूट (Deep Discounting) की अनुचित नीति, जिससे छोटे एवं लाईसेंसधारी केमिस्ट्स गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। जिन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

दवाएं सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं

केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स संगठन ने इन मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दवाएं सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं है। उचित सत्यापन के बिना उनकी अनियंत्रित ऑनलाइन बिक्री जन स्वास्थ्य, मरीजों की सुरक्षा एवं इम्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अन्र्तगत स्थापित नियामकीय व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है।

फार्मास्यूटिकल व्यापार से जुड़े प्रतिनिधियों ने यह भी दोहराया कि कोविड महामारी के दौरान देशभर के केमिस्ट्स ने फ्रंटलाईन हेल्थकेयर सपोर्ट प्रदाताओं के रूप में निरंतर सेवाएं देते हुए आमजन तक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की थी। इसके बावजूद अवैध ऑनलाईन गतिविधियों जारी रही, जिसके संबंध में बार-बार शिकायत की गई है। ज्ञापन एवं प्रमाण प्रस्तुत करने के बाद भी संबंधित प्राधिकरणों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। बाध्य होकर संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

प्रभावी और सुधारात्मक कदम उठाने की मांग

केमिस्ट समुदाय ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि मरीजों की सुरक्षा, जन स्वास्थ्य एवं लाखों छोटे लाईसेंसधारी केमिस्ट्स एवं उनके कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु तत्काल प्रभावी एवं सुधारात्मक कदम उठाए जाएं । आज की यह हड़ताल पूर्णतः शांतिपूर्ण रही तथा इसे केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट समुदाय का पूर्ण समर्थन रहा। इस दौरानए सोसिएशन द्वारा जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक एवं आपातकालीन दवाएं उपलब्ध कराकर मानवीय दायित्व का निर्वहन भी किया गया।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *