ताजा खबरेंधर्म

श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता धर्मपत्नी सुधा गुप्ता ने देवाधिदेव का रुद्राभिषेक किया, झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना की

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : पवित्र श्रावण माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता धर्मपत्नी सुधा गुप्ता के साथ कदमा अपने आवासीय कार्यालय के समीप कदम बाजार दुर्गा पूजा मैदान में भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की और रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक के इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री के परिवार के सदस्यों और उनके शुभचिंतकों ने भी बाबा भूतनाथ का रुद्राभिषेक किया। प्रकांड पंडितों द्वारा भगवान भोलेनाथ की प्रसन्नता के लिए वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ बन्ना गुप्ता दंपति ने विधि विधान के साथ उनकी आराधना की और झारखंड की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

भगवान भोले के आशीर्वाद से सुख, शांति और समृद्धि कायम रहती है : बन्ना गुप्ता

इस मौके पर बन्ना गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से शांति और खुशहाली कायम रहती है। हमारा राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, लोगों का भविष्य उज्जवल हो और राज्य में समृद्धि आए इसके लिए हम लोगों ने भगवान शिव से मिन्नत और आराधना की।

श्रावण मास : भगवान भोले की आस्था का प्रतीक

उन्होंने कहा कि श्रावण का पावन महीना भगवान शिव की आराधना और आस्था का प्रतीक है। भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे और हर परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही हमारी प्रार्थना है। रुद्राभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कोई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त श्री राजीव रंजन, मानगो नगर निगम अप नगर आयुक्त जितेंद्र यादव ,महंत विद्यानंद सरस्वती जी,कुणाल सारंगी, सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स अध्यक्ष मानव केडिया,शिव शंकर सिंह ,सरदार शैलेंद्र सिंह,आस्तिक महतो,खगेन चंद महतो,अनिल नरेड़ी,विजय खां,आर रवि प्रसाद ,अशोक अग्रवाल,लाल चंद्र अग्रवाल, निर्मल काबरा,अशोक मोदी, विजय अग्रवाल,राकेश्वर पांडे ,सुरेश संथालिया, बॉबी सिंह,अशोक चौधरी, महेंद्र मिश्रा,फकीरचंद अग्रवाल, एलबी सिंह, राजू गिरि ,अजय सिंह,आर के सिंह,पुरंदर नारायण सिंह,देबू चैटर्जी,नकुल तिवारी ,अवधेश सिंह ,दीपू सिंह ,राहुल कश्यप उपमहापौर ,अविनाश सिंह राजा,परितोष सिंह,मनोज झा, बबुआ झा,प्रभात ठाकुर ,श्याम किनकर झा, जयप्रकाश साहू, मनोज भगत, अमित प्रसाद, राजू दास,अभिषेक मोहंती, सुनील गुप्ता, बबन शुक्ला, दीपक यादव, संजय तिवारी, देवाशीष डे छोटू, विजेंद्र तिवारी, संजय आजाद,अभिषेक मोहंती, सुनील गुप्ता, बबन शुक्ला, दीपक यादव, रवि दुबे, राजेश गोराई, मानगो नगर निगम वार्ड वार्ड पार्षदगण सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं अधिकारि गण एवं गणमान्य लोगों ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया.

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *