ताजा खबरें

मानगो के राहुल हत्याकांड में चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार की तलाश जारी, पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में सब्बे घायल, एमजीएम में चल रही चिकित्सा 

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: मानगो के राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस सिलसिले में पुलिस ने हत्या में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर खून से सना कपड़ा, ईटा पत्थर जिससे मारकर हत्या की गई और अन्य साक्ष्य से जुड़ी सामग्रियां बरामद की गई है। पुलिस हथियार बरामदगी का भी प्रयास कर रही है, जिससे अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग की थी। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया गया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

पूरे मामले की जानकारी आज प्रेस वार्ता में जमशेदपुर के सीनियर एसपी डॉक्टर एहतेशाम ने दी

उल्लेखनीय है कि 8 जुलाई की शाम 7:30 बजे मानगो थाना अन्तर्गत गुरुद्वारा रोड मजार के पास अपराधकर्मी साहेब सिह उर्फ सब्बे एवं उसके साथियो द्वारा राहुल सिह उर्फ राहुल बच्चा को ईंट, पत्थर, एवं लकड़ी के लट्टे से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई राजा कुमार के आवेदन पर मानगो थाना में काण्ड दर्ज किया गया । इस संदर्भ में वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक (नगर) के निगरानी में सहायक पुलिस अधीक्षक (मु0-1) के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध में शामिल घटना में शामिल चार अपराधकर्मी 1. साहेब सिह उर्फ सबे, 2. सौरभ दत्ता उर्फ बंगाली, 3. अफताब अली बाबा एवं 4. अमरजीत प्रसाद उर्फ पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना दोष स्वीकारा 

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुछताछ के क्रम में अपना-अपना दोष स्वीकार किया तथा प्राथ० अभि० साहेब सिह उर्फ सबे द्वारा रोड नं0-14 जवाहरनगर फॉरेस्ट लाईन मानगो झाड़ी में एक आर्म्स छिपाने की बात बताई गई। तत्पश्चात उसके निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा आर्म्स बरामदगी की कार्रवाई की जा रही थी, तभी साहेब सिह उर्फ सबे द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताये गये आर्म्स के अतिरिक्त यहाँ छिपा कर रखे एक देशी लोडेड पिस्टल को अचानक उठाकर पुलिस टीम पर लक्षित करते हुए फायरिंग की जाने लगी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई, जिसमें प्राथमिकी अभियुक्त साहेब सिंह उर्फ सबे घायल हो गया, जो वर्तमान में एम०जी०एम० अस्पताल में ईलाजरत् है।

गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर

प्राथमिकी अभियुक्त 1. सरबजीत सिंह उर्फ साहेब सिंह उर्फ सब्बे, 2. अफताब अली उर्फ बाबा एवं 3. अमरजीत प्रसाद उर्फ पाण्डेय हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। जमशेदपुर के विभिन्न थानों में उनके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Share This News