जुगसलाई पुलिस को मिली महत्वपूर्ण कामयाबी – हत्या की योजना को पुलिस ने किया बेपर्द, हथियार के साथ अपराधकर्मी गिरफ्तार
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: जिले के पुलिस कप्तान की सूचना पर जुगसलाई पुलिस को महत्वपूर्ण कामयाबी हाथ लगी है। हत्या की योजना विफल कर चार बदमाशों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी अपराधी हिस्ट्री सीटर हैं। हत्या समेत कई मामलों में जेल जा चुके इन अपराधियों की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। एसपी ने प्रेस के समाज पूरे मामले का खुलासा किया।
खरकाई नदी रेलवे ब्रिज के पास से गिरफ्तार किए गए सभी अपराधी
जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गरीब नवाज कॉलोनी के निकट खरकई नदी पर निर्मित रेलवे पुल के बेसमेंट के पास कुख्यात तड़ीपार अपराधकर्मी एवं ड्रग्स पैडलर मो० खुर्शीद उर्फ भाकुड़ का एक अन्य अपराधकर्मी मो० निजाम की हत्या करने एवं करवाने के प्रयोजन से गिरोह के अन्य सदस्य हरवे हथियार के साथ जमा है।
एसपी ने पुलिस प्रेस के सामने किया मामले का खुलासा
वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर को प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक (नगर), जमशेदपुर, के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (विधियस्था), के नेतृत्व में पुलिस छापामारी दल का गठन किया गया। निर्देशानुसार छापामारी दल द्वारा गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो० खुर्शीद उर्फ भाकुड़ एवं अन्य चार मो0 शहजादा निवासी पहलवान डेरा, गौरी शंकर रोड, जुगसलाई, मोहम्मद इकबाल, मस्तान बाड़ी, गौरी शंकर रोड, जुगसलाई, अरसिल शेख उर्फ अस्तर, मस्तान बाड़ी रोड, जुगसलाई और मो० रिजवान उर्फ कैफ, गौरी शंकर रोड, पहलवान डेरा, जुगसलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मो० शहजादा के पास से एक देशी पिस्टल, एक अतिरिक्त मैगजीन, चार जिंदा गोली बरामद किया गया।
पांच और अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर ईदगाह मैदान के निकट से पाँच अन्य सदस्यों मो० फैसल उर्फ अरमान, महतोपड़ा रोड, इस्लामनगर, जुगसलाई, आफताब खान उर्फ गिडुआ बच्चा, पहलवान डेरा, गौरी शंकर रोड, जुगसलाई, मो० अरबाज खान, पहलवान डेरा, गौरी शंकर रोड, जुगसलाई, मो0 सितारे, गरीब नवाज कॉलोनी, नसीम मैरेज हॉल के पीछे और एक अवयस्क बालक को पकड़ा गया।
पुलिस ने किया देसी कट्टा बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए मो० इकबाल, शेख अरसील एवं मो० फैसल के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही के आधार पर शिव घाट स्थित रिसाईकलिंग प्लांट के पास छिपाकर रखा एक लोहे का देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली बरामद किया गया।
छुपा कर रखा गया जिंदा कारतूस बरामद
तदपश्चात पकड़े गये अभियुक्तों में से मो० शहजादा, अफताब खान उर्फ गिडुआ बच्चा, मो० अरबाज खान एवं मो० सितारे के निशानदेही पर पटनहिया मोहल्ला मैदान के किनारे छिपाकर रखा हुआ एक जिंदा गोली एवं एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया। गिरफ्तार अपराधियों ने 19 जुलाई को जान मारने की नियत से फायरिंग किये जाने की बात स्वीकारी है।
ड्रग पैडलर है मोहम्मद खुर्शीद
मो० खुर्शीद उर्फ भाकुड़ ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में स्वीकार किया कि वह एक ड्रग पैडलर है और एक अन्य कुख्यात अपराधकर्मी मो० निजाम का पूर्व में साथी था। जिसके पास ब्राउन शूगर का लगभग 15-16 लाख रुपया बकाया था। वह बार-बार मांगने के बाद भी वापस नहीं कर रहा था। साथ ही मो० खुर्शीद उर्फ भाकुड़ के जेल जाने पर उसकी प्रेमिका निखत परवीन उर्फ पूजा से मो० निजाम शादी कर लिया था। इसी पुरानी रंजीश के कारण हाल के दिनों में मो० निजाम के जेल से बाहर निकलने पर मो० खुर्शीद उर्फ भाकुड़ लगातार मो० निजाम की हत्या की योजना अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बना रहा था और हथियार गोली आदि की खरीद में सहयोग कर रहा था।
प्रेमिका की करवा दी गई थी कहीं और शादी
इसी तरह अभियुक्त मो० शहजादा ने बताया कि वह मो० निजाम का ममेरा भाई है और वह उसकी पत्नी निखत परवीन उर्फ पूजा के पूर्व पति की बेटी कशिश से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था लेकिन मो० निजाम के दबाव में निखत परवीन उर्फ पूजा कशिश की शादी कपाली में किसी अन्य लड़का से करवा दी और जब वह माह अप्रैल में आर्म्स एक्ट के केस में जेल गया था वहाँ भी जेल के अंदर कशिश के कारण मो० निजाम हत्या के अपराध में पूर्व में जेल में बंद अपने अन्य साथी अजय मल्लाह के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की धमकी दी थी। इसी डर से अभियुक्त मो० शहजादा जेल से निकलने के बाद से ही मो० खुर्शीद उर्फ भाकुड़ के साथ घूमने लगा और वह गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर हथियार गोली आदि की खरीद किया।
