ताजा खबरें

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित : लीगल पारा वॉलिंटियर्सो ने स्कूली बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए

श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मंगलवार को बाल कल्याण समिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण समिति में अध्यनरत बच्चों,शिक्षकों और कर्मियों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए । सभी को बताया गया कि हम कैसे स्वस्थ रहेंगे। हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति चेतनशील और जागरूक रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले साफ सफाई पर ध्यान देना है। भोजन करने के पहले और बाद में अपने हाथों को सिर्फ अथवा साबुन से धोना चाहिए । साफ कपड़े पहनना चाहिए। नित्य प्रतिदिन सुबह और शाम टहलने और योगा करना अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ।

सुबह उठने की आदत बनाना जरूरी

सुबह उठने की आदत बनाना चाहिए। रात सोने के समय निर्धारित होने चाहिए। अगर स्वास्थ्य से संबंधित कोई दिक्कत है, परेशानी है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क स्थापित करना चाहिए। कभी भी अपने बीमारी को टालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अगर हम अपने दैनिक जीवन में इन नियम का पालन करते हैं तो हम स्वस्थ रहेंगे। जीवन तभी उपयोगी है जब हम स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य ही जीवन का सबसे बड़ा धन होता है। एक स्वस्थ व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहता है। स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक रूप से मेहनत करना भी आवश्यक है।

हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत और जागरूक रहना चाहिए। समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करना भी बहुत उपयोगी है।

Share This News