ताजा खबरें

हाता दुर्गा पूजा मैदान का होगा सौंदर्यीकरण, पांच लाख की लागत से लगने वाले पेवर्स ब्लॉक का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के हाता बिरसा चौक स्थित दुर्गा पूजा मैदान में लगभग पांच लाख रुपये की लागत से पैबर्स ब्लॉक अधिस्थापन कार्य का शिलान्यास मंगलवार को मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार एवं विशिष्ट अतिथि प्रखंड उपप्रमुख उर्मिला सामाद द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत किया गया। कार्यक्रम में पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। शिलान्यास के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कीचड़ और अव्यवस्था से मिलेगी राहत

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हाता चौक स्थित दुर्गा पूजा मैदान क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां स्थित दुर्गा एवं काली मां मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा मैदान में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता रहता है। उन्होंने कहा कि पैबर्स ब्लॉक लग जाने से बरसात के दिनों में कीचड़ और अव्यवस्था की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी तथा मैदान का सौंदर्य भी बढ़ेगा।

धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर सरकार गंभीर

विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं विकास को लेकर लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि उनकी अनुशंसा पर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे मुक्तेश्वर धाम हरिणा, जादूगोड़ा रंकिनी मंदिर समेत कई स्थानों पर सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, जो जल्द पूर्ण होगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को सशक्त करने के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

स्थानीय लोगों ने जताया आभार

इस अवसर पर प्रखंड उपप्रमुख उर्मिला सामाद, पूजा कमिटी के कृष्णा गोप, मनोज राम, सुब्रत दे, सोमेन मंडल, अमित पाल, महेंद्र सिंह, सतीश सरदार, रंजीत पाल, भानु राणा, तापस मंडल, नरेंद्र कर, मिथुन दे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने विधायक संजीव सरदार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके पहल से क्षेत्र के धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का लगातार विकास हो रहा है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *