सदस्यता अभियान में तहत जन जन को पार्टी के विचारधारा से जोड़ना ही लक्ष्य- काले
साकची मंडल में सदस्यता अभियान जारी
श्री दर्पण, जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत साकची मंडल द्वारा संगठन महापर्व के अवसर पर सदस्यता अभियान निरंतर जारी रखते हुए नये सदस्य जोड़े गए। इस अभियान में प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह तथा पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नए सदस्य बनाए।
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन महापर्व को सफल बनाने हेतु विशेष प्रयास किए और नए सदस्यों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान के माध्यम से सैकड़ों नए सदस्य पार्टी से जुड़े।
प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन मजबूत करने के लिए यह सदस्यता अभियान महत्वपूर्व है, इससे पार्टी का जनाधार और भी मजबूत होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर राष्ट्र सेवा के पवित्र उद्देश्य को साकार करें।
इस अभियान की सफलता के लिए अखिलेश पांडे, बिपिन शुक्ला, रामकेवल मिश्रा, पंकज वर्मा, राजपति देवी, जूगुन पांडे, लख्खी कौर, ममता पुष्टि, ममता साहा, रितिका श्रीवास्तव, डी मनी, सिमी कश्यप, रिंकू दुबे, महालक्ष्मी देवी, सावित्री देवी, बिभाष मजुमदार, दीपक सिंह, मनीष सिंह, सरबजीत सिंह टोबी, सुमन कुमार, धीरज चौधरी, लख्खिकांत घोष, अनुप तिवारी, मनु ढोके, सोनू सिंह, अनूज मिश्रा एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर, इसे सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और हर वर्ग के लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.com/register-person?ref=QCGZMHR6
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.