हथिनी रजनी का जन्मदिन मनाया जाना पशुओं के प्रति हमारे प्रेम को दर्शाता है : डीएफओ
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के डी एफ ओ शब्बा आलम ने हथिनी रजनी के वर्थ यूनिवर्सिरी के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताएं कि आज से करीब 16 वर्ष पूर्व रजनी दलमा क्षेत्र में जख्मी हालत में एक गड्ढे में फंसी हुई मिली थी । जिसे वहां से रेस्क्यू कर टाटा जूलॉजिकल पार्क में लाया गया।
3 माह की देखरेख और चिकित्सा के बाद टाटा जूलॉजिकल पार्क से रजनी को लाया गया दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी
अच्छी देखरेख और चिकित्सा के उपरांत रजनी तीन माह बाद स्वस्थ हो गई । जहां से उसे दलमा वन्य प्राणी आश्रयाणी लाया गया । वन विभाग द्वारा रजनी की अच्छी तरह देखभाल, सेवा और समय पर चिकित्सा कराई गई । आज रजनी स्वास्थ्य और सेहतमंद है। उसका जन्म उत्सव मनाए जाने के पीछे इंसानों के पशु प्रेम को दर्शन भी है। साथ ही लोगों में पशुओं के प्रति स्नेह और उसे सुरक्षा के साथ संरक्षण देने का अभियान भी इसे माना जा सकता है। सब्बा आलम ने आगे बताया कि हम रजनी का जन्मदिन मना कर पूरे देश को यह संदेश देना चाहते हैं कि पर्यावरण संतुलन के लिए और इंसानों के साथ-साथ पशुओं की भी बराबर की आवश्यकता है। पशु हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं । इंसानों को पशुओं से प्रेम करना चाहिए। उनके जीवन को बचाना चाहिए उन्हें सुरक्षा और संरक्षण दोनों दी जानी चाहिए।

Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
**nativegut**
NativeGut is a precision-crafted nutritional blend designed to nurture your dog’s digestive tract.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.