ताजा खबरें

तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार द्वय रविन्द्र नाथ ठाकुर एवं सुमित्रानंदन पंत की जयंती सह ‘काव्य कलश’ समारोह आयोजित

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार द्वय रविन्द्र नाथ ठाकुर एवं सुमित्रानंदन पंत की जयंती समारोह आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन वसंत जमशेदपुरी ने की । जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद ने किया।

दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना माधवी उपाध्याय ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य मानद महासचिव डाॅo प्रसेनजित तिवारी ने दिया । तत्पश्चात साहित्यकार द्वय रविन्द्र नाथ ठाकुर एवं सुमित्रानंदन पंत का साहित्यिक जीवन परिचय क्रमश: नीता सागर चौधरी एवं कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी ने विस्तार से प्रस्तुत किया ।

काव्य पाठ में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

तत्पश्चात ‘काव्य कलश’ के मौके पर नगर के कुल 42 कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ किया ।

काव्य पाठ करने वालों में डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, माधवी उपाध्याय, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, आलोक तिवारी, वसंत जमशेदपुरी, सुरेश चन्द्र झा , नीता सागर चौधरी, डाॅo अरुण कुमार शर्मा, मनीष सिंह वंदन, वीणा कुमारी नंदिनी, हरभजन सिंह रहबर, बलविन्दर सिंह, रीना गुप्ता, पुनम सिंह,आलोक मंजरी, डाॅo संजय पाठक सनेही, राजेन्द्र राज, नीलाम्बर चौधरी, वीणा कुमारी नंदिनी, नरेंद्र कुमार सिंह, शेषनाथ सिंह शरद, पी. वासुदेव राव, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, हरिकिशन चावला, स्मृति पाण्डेय चौबे, विजय नारायण सिंह बेरुका , डाॅo उदय प्रताप हयात, नीलम पेड़ीवाल, पूनम सिंह, सर्वानन्द सिंह पथिक, जय प्रकाश पाण्डेय, वंदना केशर भारती, सुजय कुमार एवं अन्य प्रमुख रहे । जबकि मौके पर साहित्य समिति के सचिव डॉ० अजय कुमार ओझा, ममता कर्ण मनस्वी, आलोक मंजरी, डाॅo अनीता निधि, निवेदिता श्रीवास्तव, सविता सिंह मीरा, लक्ष्मी सिंह रुबी, माधुरी मिश्रा की उपस्थिति सराहनीय रही।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *